Recent Articles Related To Road Accidents- Tips for safety

बाइक का हॉर्न उसके लिए महज पृष्ठभूमि का शोर भर था - एक संस्मरण सड़क दुर्घटना से जुड़ा

संस्मरण ताकि मेरे पाठक नुकसान से बच सकें:

साल 2025 की पूर्वार्ध की बात है मैं एक व्यस्त तिराहे की तरफ बढ़ रहा था अपनी मोटरसाइकल पर, मै तिराहे पर पहुँचने से पहले देखता हूँ की जिस सड़क को मैं जॉइन करने की तरफ बढ़ रहा हूँ उस पर एक युवक स्कूटी से आ रहा है और उसके पीछे वाली सीट पर भी एक सवारी है, मेरा ध्यान गया की स्कूटी का ड्राईवर तो सामने देखने के बजाय अपनी दायीं तरफ को कुछ देख रहा है|

मुझे अनुमान लगा की तिराहे पर पहुँचते ही वह और मैं संभवतः एक ही पास पहुँचने वाले हैं अतः टक्कर होने के संभावना है, अतः मैंने कई बार हॉर्न बजाया, लेकिन उस व्यस्त सड़क में वह हॉर्न उसके लिए महज एक शोर था वह अपने दायें देखता रहा और उसकी स्कूटी आगे बढ़ती रही और मेरी मोटर साइकल भी, और मेरी बाइक का  हॉर्न भी बीच बीच बजता रहा और इतने ही समय में दोनों गड़ीं टक्कर की नौबत में आ गईं और तब जाकर मुझे भी लगा कि ब्रेक लेना है और उसने भी देखा की बाइक आ रही है लेफ्ट से हम दोनों ने ब्रेक लिए उसने मेरी बाइक को लेफ्ट से टक्कर मारी हम तीनों गिरे (1+2) मैंने गिरते वक़्त अपने बाहर रखे बाइक से और पूरी तरह गिरने से बचने के लिए बायाँ हांथ जमीन पर टिकाया|

दोनों गाडियाँ उठाई गईं, एक दो बातों का आदान प्रदान हुआ, मैंने कहा कि पहले तो सामने के बजाय दायें देख रहे थे और दूसरा हॉर्न भी नहीं सुना

उसके पीछे बैठे साथी ने कहा कि तुम क्यों नहीं रुक गए हमे देखकर, मैंने डांटते हुये कहा कि एक तो लापरवाही से चल रहे ऊपर से मुझे ही दोष दे रहे| हम सभी अपने अपने रास्ते गए, कुछ दिन तक कलाई का दर्द कम न हुआ तो एक्स रे करवाया और पता चला की कलाई मे मामूली फ्रेक्चर है लेकिन प्लास्टर लगना बहुत जरूरी |

 

उस दिन समझ आया कि दूसरे तो दायें भी देखेंगे और हैडफोन पर गाने भी सुनेंगे ड्राइव करते वक़्त और हो सकता है कि गुस्से या शराब के नशे में हों, अपनी सुरक्षा के लिए हॉर्न बजाने के साथ रुक जाना और उसके निकाल जाने का इंतज़ार करना ही ठीक है अगर गुंजाइश है, क्योंकि हॉर्न तो बहुतों के लिए महज एक शोर है|

काश मुझे ये बात पहले किसी ने बताई होती, खैर मै आपको बता रहा हूँ|

कुछ और बातें खासकर पहाड़ पर ड्राइविंग की फिर कभी 

 

शुभकामनायें

लवकुश 


जिस तरह बूँद-बूँद से सागर बनता है वैसे ही एक समृद्ध साहित्य कोश के लिए एक एक रचना मायने रखती है, एक लेखक/कवि की रचना आपके जीवन/अनुभवों और क्षेत्र की प्रतिनिधि है यह मददगार है उन लोगों के लिए जो इस क्षेत्र के बारे में जानना समझना चाहते हैं उनके लिए ही साहित्य के कोश को भरने का एक छोटा सा प्रयास है यह वेबसाइट ।

वेबसाइट के उद्देश्य के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।


अगर आपके पास भी कुछ ऐसा है जो लोगों के साथ साझा करने का मन हो तो हमे लिख भेजें नीचे दिए गए लिंक से टाइप करके या फिर हाथ से लिखकर पेज का फोटो Lovekushchetna@gmail.com पर ईमेल करें।

Read More