Article

घर एक सुकून : इंसान और सुरक्षा की भावना- विजयीप्रिया शर्मा

एक इंसान के लिए सुरक्षा की भावना क्या होती है आईये समझते हैं एक लेख से, जिसे लिखा है एक छात्रा ने:

 

घर सिर्फ़ चार दीवारों का नाम नहीं, घर वह एहसास है जहां मन को सुकून मिलता है।

देखें हैं मैंने सुंदर फूल, देखें मैंने चांद सितारे

पर घर जैसी कोई वस्तु नही दुनिया में, हम कितना भी आसमान में सफर कर लें, कहने का अर्थ है कि हम कितनी भी सुंदर जगहों पर घूम लें लेकिन मन को सुकून तो घर आकर ही मिलता है।

"सब कुछ तो बस सपना लगता है ,बस घर ही तो बस अपना लगता है।"

हमारे मन का अनकहा दर्द तो बस घर ही समझता है। घर के हर कोने से हमारे बचपन कि यादे जुड़ी होती है, जैसे- बचपन के खेल, बचपन की बातें, बचपन के पुराने दोस्तों के साथ जब हम खेलने जाते थे, तब खुशियों से हम झूमने लगते थे ।

घर की छत पर जब उस शाम दादी कहानियां सुनाया करती थीं, और कहानी सुनते- सुनते हम कब सो जाते थे यहा तो एक जादू सा लगता था।

खेलना सिखाया हमें घर के उस आंगन ने और जब रोते थे तब हँसना सिखाया घर के उस कोने ने, जैसे लगता था मानो मेरा दर्द तो बस घर का कोना ही बस समझता है ।

दादी- दादा ,मम्मी- पापा, भाई -बहन इनकी एकता से घर की सजावट कभी फीकी नहीं पड़ती थी।

अपनों के साथ यूंही ही हसना, हसाना एक प्रेम ही था।

 आज बड़े शहर चमक, ऊंची इमारतें और व्यस्त जीवन हमें बहुत कुछ दे सकते हैं, लेकिन घर से मिलने वाला सुकून नहीं। आज मानव निर्जीव होता जा रहा है मानो, जैसे अपनों से ही मुंह मोड़ते जा रहा है। अब वो यादे बस कुछ पल के लिए खुशियां ला सकती हैं ।वो दिन नहीं जैसे लगता है ,कि वह क्या एक सपना था, जब सब अपना था। 

आज लोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को इंपॉर्टेंस दे रहे हैं, तो कैसे वो दिन आयेंगे ?

मेरा एक प्रश्न है ?

कब तक साथ देगा ये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्या जिंदगी तुम यहीं तक सीमित रखना चाहते हो क्या तुम इंसानों से वास्ता ख़तम कर देना चाहते हो फ़िर छोड़ दो ना उस मां का हांथ जिसने तुमको जीना सिखाया, हँसना सिखाया और वो पिता जिसकी छाया में तुम रहते हो , जिसने अपने खुशियों को त्याग दिया।

फिर क्यों तुम आज उस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए अपनों का त्याग कर रहे हो, बैठो ना तुम उनेक साथ, सुना ना तुम उनकी बात मत ठुकराओ उनकी बात ।

   - विजयीप्रिया शर्मा

     छात्रा (लखनऊ विश्वविद्यालय)

अस्वीकरण - उक्त लेख में अभिव्यक्त विचार लेखिका के व्यक्तिगत विचार हैं और पाठकों तक अपने अनुभव पहुँचाने के निमित्त लिखे गए हैं, पाठकों के अनुभव इससे भिन्न भी हो सकते हैं|  


विजयीप्रिया जी स्नातक में मानविकी की छात्रा हैं और सामाजिक विषयों पर लिखती रहती हैं, वह वर्तमान में लखनऊ विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हैं और पढ़ने लिखने की संस्कृति को बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं| उनका मानना है कि पढ़ने लिखने वालों को एक मंच पर लाकर हम अपने विचार और जीवन/दुनिया को लेकर अपने अवलोकन ज्यादा से ज्यादा लोगों से साझा कर पाएंगे और इस तरह दुनिया और स्वयं को लेकर एक व्यापक दृष्टिकोण बना पाएंगे, महान लेखिका महादेवी वर्मा जी की रचनाएँ और व्यक्तित्व उन्हे खास पसंद हैं|


अगर आपके पास भी कुछ ऐसा है जो लोगों के साथ  साझा करने का मन हो तो हमे लिख भेजें  नीचे दिए गए लिंक से टाइप करके या फिर हाथ से लिखकर पेज का फोटो  kumarchetnapsw@gmail.com पर ईमेल कर दें

फीडबैक / प्रतिक्रिया या फिर आपकी राय, के लिए यहाँ क्लिक करें |

शुभकामनाएं