एक धुंधलका जैसे छटा है
राह में एक कदम और बढ़ा है
गिरती संभलती उठ खड़ी हुई हूं मैं
राह का कोई पत्थर फिर हटा है
जिंदगी की किताब में एक पन्ना और जुड़ा है
वक्त की रेत में एक ख्वाब दबा था
अब उस ख्वाब को जीने का रास्ता मिला है
बचपन के हल्केपन को मैंने फिर से पाया है
मेरी जिंदगी की राह में ऐसा एक मोड़ आया है।
- सौम्या
बाराबंकी, उत्तर प्रदेश
सौम्या जी इतिहास मे परास्नातक हैं और शिक्षण का अनुभव रखने के साथ समसामयिक विषयों पर लेखन और चिंतन उनकी दिनचर्या का हिस्सा हैं |
अगर आपके पास भी कुछ ऐसा है जो लोगों के साथ साझा करने का मन हो तो हमे लिख भेजें नीचे दिए गए लिंक से टाइप करके या फिर हाथ से लिखकर पेज का फोटो kumarchetnapsw@gmail.com पर ईमेल कर दें
फीडबैक / प्रतिक्रिया या फिर आपकी राय, के लिए यहाँ क्लिक करें |
शुभकामनाएं