Article

पुस्तकें, पुस्तक परिचर्चा और मेरे अनुभव - प्रिया कश्यप


Bookmeet में आने से पहले मेरे सामने सबसे बड़ी समस्या बोलने की थी। मैं कैसे बोलूं, एक ही बात को बार-बार repeat करती रहती थी। भैया आपने देखा होगा, पहली book meet में जब आपने मुझे बोलने को कहा था, तब मैंने "जैसा कि" शब्द का बहुत ज्यादा use किया था। तो मैंने यहाँ यही सीखा कि अपनी बात को सही तरीके से कैसे रखना है।

क्योंकि मैं एक स्टूडेंट हूँ, तो एक स्टूडेंट के जीवन में लोगों से मिलना  होता रहता है, बाहर के लोगों से भी, teachers से मिलना होता है। तो उनसे बात कैसे करनी है, उनके सवालों का जवाब कैसे देना है और मुझे लगता है, दूसरों की बातों को धैर्यपूर्वक सुनना, अपने आप में ही बहुत बड़ी सीख है, ये सारी चीज़ें मैंने इस मंच से सीखी हैं।

और दूसरी बात, यहाँ पर बहुत कम समय में बहुत सारी अच्छी किताबों के बारे में जानने को मिलता है। जब किसी किताब की कहानी सुनती हूँ, तो लगता है कि हाँ, ये किताब मुझे भी खरीदनी चाहिए, पढ़नी चाहिए।

मुझे किताबें पढ़ना पसंद है और मुझे बुक मीट में नई-नई पुस्तकों पर चर्चा सुनना अच्छा लगता है। इस book meet ने किताबों की तरफ मुझे और खींचना शुरू किया है। साहित्य की किताबों में मेरी रुचि और ज्यादा बढ़ गई है, खासतौर पर कविताओं में। मैं कविता लेखन सीख रही हूँ और मुझे लगता है कि मेरे लिखने में भी बहुत बदलाव आया है।

- प्रिया जी स्नातक की छात्रा हैं और एक जिज्ञासु पाठक के साथ साथ नियमित पुस्तक परिचर्चा में भाग लेने वाली पुस्तक साथी भी‌

अगर आपके पास भी कुछ ऐसा है जो लोगों के साथ  साझा करने का मन हो तो हमे लिख भेजें  नीचे दिए गए लिंक से टाइप करके या फिर हाथ से लिखकर पेज का फोटो  kumarchetnapsw@gmail.com पर ईमेल कर दें

फीडबैक / प्रतिक्रिया या फिर आपकी राय, के लिए यहाँ क्लिक करें |

शुभकामनाएं