मैंने बुक मीट से एक बहुत अच्छी बात जो सीखी है वो यह है कि मैं बहुत अंतर्मुखी व्यक्तित्व की लड़की हूं लेकिन यहां मिले मंच पर बोलते-बोलते आज मैं अपनी बात अपने से बड़ों के बीच और अपने साथी या अपने से छोटों के बीच बहुत ही अच्छे ढंग में प्रस्तुत कर पाती हूँ। जो अंतर्मुखी व्यक्तित्व वालों के लिए अक्सर एक चुनौती होती है।
हम इस छोटे से मंच से और सबसे बड़ी बात कि एक सुलभ मंच से बड़े-बड़े लोगों तक पहुंच पाते हैं। और उनसे बहुत अच्छी व रोचक बातें सीख पाते हैं।
अभी मैं कालेज जाती हूँ जहाँ बहुत से privilege और बड़े colleges से पढ़कर आए छात्र - छात्राओं से मैं मिलती हूं और मैं कभी भी उनके सामने inferior महसूस नहीं करती। वो मुझे सुनते है ध्यान से। क्योंकि मैंने books से और bookmeet से इतना सीखा है कि मैं अपनी बातों को सामने वाले व्यक्ती के अनुसार कह पाती हूँ।
हम कम समय में ज्यादा बातों को और ज्यादा लोगों की सोच को समझ पाते हैं क्योंकि एक ही किताब पर कोई कुछ सोचता है तो दूसरा कुछ, इससे हमें लोगों के नजरिए को समझने का मौका भी मिलता है।
- सौम्या
बाराबंकी, उत्तर प्रदेश
सौम्या जी इतिहास मे परास्नातक हैं और शिक्षण का अनुभव रखने के साथ समसामयिक विषयों पर लेखन और चिंतन उनकी दिनचर्या का हिस्सा हैं |
अगर आपके पास भी कुछ ऐसा है जो लोगों के साथ साझा करने का मन हो तो हमे लिख भेजें नीचे दिए गए लिंक से टाइप करके या फिर हाथ से लिखकर पेज का फोटो kumarchetnapsw@gmail.com पर ईमेल कर दें
फीडबैक / प्रतिक्रिया या फिर आपकी राय, के लिए यहाँ क्लिक करें |
शुभकामनाएं