प्यारे बच्चों,
जिंदगी में ये जो बचपन का कीमती तोहफा मिला हैं सभी इसको जी भर के जियो
बच्चों, खूब पढ़ो, खेलो कूदो, और अपनी सेहत का सबसे पहले ध्यान रखो. सेहत है तो जीवन में वह बहुत कुछ जो सार्थक है हासिल किया जा सकता है|
जिंदगी को सार्थक करने के लिए सिर्फ शिक्षित ही नहीं होना हैं , बल्कि संवेदनशील, स्पष्टाजनित आत्मविश्वासी, जिम्मेदार और आज से लेकर भविष्य तक एक बेहतरीन नागरिक बनना भी जरुरी है।
बच्चों, जिंदगी के हर एक पल को मुस्कुराकर जीना हैं, और अपने बचपन को अपने दिल मे सारी जिंदगी जिन्दा रखना हैं क्यूंकि जीने का मजा तो बचपन मे ही हैं. जीत हार तो चलती रहती हैं लेकिन जीवन मैं वही सफल हैं जो हर एक परिस्तिथि का सामना मुस्कुरा कर करते हुए एक अच्छा इंसान बने.
माता पिता को संबोधित कुछ पंक्तियां :- हम चाहते हैं कि हमारा बच्चा अच्छी शिक्षा के साथ, अच्छे संस्कार, आत्मविश्वास और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा प्राप्त करे जिसके लिए विद्यालय के साथ घर परिवार से बच्चों को ऐसा माहौल दिया जाये की वो कुछ भी बनने से पहले एक संवेदनशील और न्यायप्रिय इंसान बने, इसके लिए बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ आपसी सम्मान और प्रेम के संस्कार और नैतिक मूल्यों की की समझ और प्रासंगिकता की शिक्षा दी जाए। बच्चों की प्रतिभा, रुचि और रचनात्मकता को बढ़ावा दिया जाए।
सभी बच्चों के खूबसूरत बचपन, अच्छी सेहत, बेहतर वर्तमान और अच्छे भविष्य के लिए बहुत बहुत शुभकामनाये
-सुनील कुमार वर्मा
श्री सुनील कुमार वर्मा सर, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में बतौर प्रबंधक (सी.एन.एस) अपनी सेवाएँ दे रहे हैं, वह बच्चों को बेहतर और संपोषी माहौल देने के पक्षधर हैं और समय समय पर विभिन्न जन कल्याणकारी संस्थाओं के मंच से जनहित के कार्यों में अपना योगदान देते रहते हैं|
अस्वीकरण - उक्त लेख में अभिव्यक्त विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं और बच्चों तक अपनी समझ/बात पहुँचाने के निमित्त व्यक्तिगत क्षमता में लिखे गए हैं, इन्हें किसी भी संगठन की राय न माना जाए|
अगर आपके पास भी कुछ ऐसा है जो लोगों के साथ साझा करने का मन हो तो हमे लिख भेजें नीचे दिए गए लिंक से टाइप करके या फिर हाथ से लिखकर पेज का फोटो kumarchetnapsw@gmail.com पर ईमेल कर दें
फीडबैक / प्रतिक्रिया या फिर आपकी राय, के लिए यहाँ क्लिक करें |
शुभकामनाएं